संयुक्त दल द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों से जांच हेतु नमूने लिए गए
रतलाम आइस फैक्ट्री तथा बंजली स्थित व्यास आइस फैक्ट्री से बर्फ के नमूने लिए गए.
रतलाम। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर संयुक्त दल द्वारा रतलाम नगर में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से जांच के लिए नमूने प्राप्त किए गए। 30 मई को सहायक कलेक्टर सुश्री तपस्या परिहार के साथ खाद्य आपूर्ति विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा नगर निगम के संयुक्त अमले द्वारा मिठाई एवं बर्फ फैक्ट्री से नमूने लिए गए।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री विवेक सक्सेना ने बताया कि संयुक्त दल द्वारा पावर हाउस रोड स्थित रतलाम आइस फैक्ट्री तथा बंजली स्थित व्यास आइस फैक्ट्री से बर्फ के नमूने लिए गए।

आपकी राय