सिद्धु की सभा के पूर्व ही कांग्रेस और भाजपा में हुई भिड़ंत
पुुलिस द्वारा दोनों पक्षों के विरूद्ध कार्र्रवाई किए जाने की जानकारी मिली है।
रतलाम। उज्जैन संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिले के आलोट में शनिवार को कांग्रेस की जनसभा के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद में लाठियां चली और पथराव भी हुआ। इसके कारण कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू की सभा को निरस्त करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,आलोट के विक्रम क्लब मैदान पर सुबह साढे दस बजे कांग्रेस द्वारा स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू की सभा आयोजित की गई थी। सिद्धू को देखने आए लोग करीब दो ढाई घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन बाद में पता चला कि सिध्दू का कार्यक्रम निरस्त हो गया है।

विधायक मनोज चावला के मुताबिक भाजपा नेताओ की हरकत के कारण कांग्रेस के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। पुुलिस द्वारा दोनों पक्षों के विरूद्ध कार्र्रवाई किए जाने की जानकारी मिली है।
आपकी राय